पीएम मोदी ने जापान में बसे भारतीयों से क्यों मांगा था मिट्टी-पानी क्या हुआ उसका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात से कनेक्शन दशकों पुराना है. लेकिन एक किस्सा ऐसा भी है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है. नरेंद्र मोदी जब 2010 में गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने स्वर्णिम गुजरात समारोह मनाया था. उसी वक्त उन्होंने जापान समेत दुनिया के कई देशों में बसे गुजरातियों से मिट्टी और पानी मांगा था.