खाड़ी से लेकर अमेरिका और यूरोप तक भारत बढ़ाएगा अपना दम विदेश मंत्री एस जयशंकर का 6 देशों का तूफानी दौरा
पश्चिम एशिया में बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों और वैश्विक कूटनीति के नए दौर के बीच भारत ने अपनी रणनीतिक सक्रियता और तेज कर दी है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से छह देशों की महत्वपूर्ण यात्रा पर रवाना होंगे, जिसमें कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, बेल्जियम और अमेरिका शामिल हैं.