कोख से कोठे तक का खौफनाक सफर पिता ही ढूंढते थे मां के लिए ग्राहक अब 7 साल की उम्र में हो रही बेटियों की सगाई
गुजरात के वाडिया गांव की कहानी किसी की भी रूह कंपा देगी. यहां पीढ़ियों से चली आ रही दर्दनाक परंपरा के तहत मां की कोख से लेकर कोठे तक का खौफनाक सफर तय होता है. यहां पिता ही अपनी घर की औरतों के लिए ग्राहक तलाशते थे. इस भयानक दलदल और नर्क से अपनी मासूम बेटियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अब माता-पिता ने एक अजीब रास्ता चुन लिया है. महज सात साल की उम्र में बेटियों की सगाई की जा रही है. जानिए कैसे यह चौंकाने वाला कदम इन बच्चियों के लिए एक नया और सुरक्षित भविष्य लिख रहा है.