30 साल 300 लग्जरी होटल और बिल ₹0 कौन है देश का सबसे शातिर बुज़ुर्ग ठग विन्सेंट जॉन

Meet Vincent John: तमिलनाडु के 69 साल के विन्सेंट जॉन पर आरोप है कि उसने पिछले 30 सालों में देशभर के 300 से अधिक लग्जरी होटलों में ठहरकर बिना बिल चुकाए फरार होने का सिलसिला जारी रखा. रायपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि वह कभी अंग्रेजी शिक्षक, कभी टूरिस्ट गाइड तो कभी योग ट्रेनर बनकर होटल में चेक-इन करता था. पुलिस के मुताबिक वह कई बार होटल से महंगी शराब, सिगरेट और लैपटॉप जैसी कीमती चीजें भी ले जाता था. उसके खिलाफ कई राज्यों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं.

30 साल 300 लग्जरी होटल और बिल ₹0 कौन है देश का सबसे शातिर बुज़ुर्ग ठग विन्सेंट जॉन