एजेंडा कुछ और था… बंद कमरे में हुई संसद की बैठक में यूपीआई चार्ज पर लाल हुआ विपक्ष- यह फैसला जनविरोधी है
संसदीय वित्त समिति की बैठक में यूपीआई ट्रांजैक्शन पर नए शुल्क को लेकर जोरदार हंगामा हुआ. विपक्ष ने 2000 रुपये से अधिक के मर्चेंट पेमेंट्स पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लगाने के फैसले को पूरी तरह जनविरोधी करार दिया. नेताओं का आरोप है कि इससे आम जनता और व्यापारियों पर भारी असर पड़ेगा. बैठक में जीडीपी ग्रोथ के गणना फॉर्मूले और वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के रेगुलेशन पर भी सवाल खड़े किए गए.