सिर्फ 7 हजार रुपये लगाकर शुरू करें बकरी पालन सरकार दे रही 60% तक सब्सिडी जानें पूरी योजना

सतना जिला पशु चिकित्सालय में योजना शाखा का कार्य देख रहीं मानसी सिंह ने बताया कि 10+1 इकाई योजना की कुल लागत लगभग 77,456 रुपये निर्धारित की गई है. इसमें हितग्राही को अपनी ओर से केवल 10 प्रतिशत यानी करीब 7,746 रुपये का अंशदान करना होता है. सामान्य और ओबीसी वर्ग के लाभार्थियों को 40 प्रतिशत यानी 30,982 रुपये की सब्सिडी दी जाती है जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को 60 प्रतिशत यानी 46,474 रुपये तक का अनुदान मिलता है. वहीं, बची हुई राशि बैंक लोन के जरिए आसानी से किस्तों में उपलब्ध कराई जाती है.

सिर्फ 7 हजार रुपये लगाकर शुरू करें बकरी पालन सरकार दे रही 60% तक सब्सिडी जानें पूरी योजना