धान छोड़िए इस फसल पर लगाइए दांव! 100 दिन में होगी तैयार कम खर्च में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

मानसून के साथ खरीफ सीजन की खेती शुरू हो चुकी है. ऐसे में देवघर कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. विवेक कश्यप किसानों को धान के साथ सोयाबीन की खेती अपनाने की सलाह दे रहे हैं. उनका कहना है कि सोयाबीन कम लागत में अच्छी आमदनी देने वाली फसल है. झारखंड के लिए बिरसा सोयाबीन-01, बिरसा सफेद सोयाबीन-02 और आरटीएस-18 जैसी उन्नत किस्में बेहतर मानी जाती हैं. फसल करीब 100 दिनों में तैयार हो जाती है और 20 से 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन दे सकती है. तेल और पशु आहार उद्योग में मांग अधिक होने से किसानों को अच्छा बाजार भी मिलता है.

धान छोड़िए इस फसल पर लगाइए दांव! 100 दिन में होगी तैयार कम खर्च में मिलेगा ज्यादा मुनाफा