गाय-भैंस ने कम कर दिया दूध ये देसी जड़ी-बूटी बढ़ा सकती है 15% तक उत्पादन जानिए इस्तेमाल का तरीका
पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ बृहस्पति ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि सही तरीके और उचित मात्रा में शतावरी का इस्तेमाल पशु के दूध उतरने की प्रक्रिया में मदद करता है. शतावरी की जड़ पशुओं के लिए प्राकृतिक रूप से दूध बढ़ाने वाली औषधीय जड़ी-बूटी मानी जाती है. इसमें मौजूद औषधीय तत्व शरीर में प्रोलैक्टिन और ऑक्सीटोसिन जैसे हार्मोन की सक्रियता को प्रभावित करते हैं. मतलब ऑक्सीटोसिन दूध को थन से बाहर आने यानी लेट डाउन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. कुछ परिस्थितियों में शतावरी पशु को आसानी से पूरा दूध छोड़ने में मदद कर सकती है.