कम समय ज्यादा आमदनी पौधों की नर्सरी से खुला कमाई का रास्ता हो रहा लाखों का मुनाफा
कम समय ज्यादा आमदनी पौधों की नर्सरी से खुला कमाई का रास्ता हो रहा लाखों का मुनाफा
Plant nursery business: आज के समय में पौधों की नर्सरी कम समय में अच्छी कमाई का जरिया बनती जा रही है. सही देखभाल से पौधे दो से तीन महीने में बिकने लायक हो जाते है. इसी व्यवसाय को अपनाकर रामपुर के मोहम्मद इब्राहिम ने सफलता हासिल की है. इब्राहिम ने तीन साल पहले यूकेलिप्टस, पॉपलर और हाइब्रिड पौधों की नर्सरी शुरू की. इस साल उन्होंने करीब 6 लाख पौधे तैयार किए है. सड़क किनारे नर्सरी होने से बिक्री तेज रहती है और रोजाना 4 से 10 हजार पौधे बिक जाते है. एक पौधे की कीमत औसतन 4 से 5 रुपये है. नर्सरी पर लगभग 7 लाख रुपये का खर्च आया. लेकिन सभी लागत निकालने के बाद 4 से 5 लाख रुपये तक का मुनाफा हो रहा है. सही जगह और मेहनत से यह कारोबार सालभर आमदनी देता है.