धान की फसल पर बढ़ा पत्ता लपेटक कीट का खतरा 10–15 दिन में दिखते हैं लक्षण जानें बचाव के उपाय
किसान चंद्रभूषण पांडे ने लोकल 18 से बताया कि, धान की रोपाई के दो सप्ताह सबसे संवेदनशील होते हैं. इसी दौरान पत्ता लपेटक कीट हमला करता है. पौधों की हरी पत्तियों को मोड़कर उनके अंदर छिप जाता है. इसके बाद सूंडी पत्तियों के हरे भाग यानी क्लोरोफिल को खुरच-खुरच कर खाती है, जिससे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया प्रभावित होती है और पौधों की वृद्धि रुक जाती है.