मोबाइल का कैमरा बचाएगा लाखों की फसल कोटा के प्रोफेसर ने बनाया किसानों के लिए AI डॉक्टर
मोबाइल का कैमरा बचाएगा लाखों की फसल कोटा के प्रोफेसर ने बनाया किसानों के लिए AI डॉक्टर
राजस्थान के IIIT कोटा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र कछावा और उनकी टीम ने किसानों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित एक स्वदेशी मॉडल विकसित किया है, जो मोबाइल से ली गई फसल की तस्वीर देखकर कुछ ही सेकेंड में बीमारी की पहचान कर सटीक उपचार बताता है. यह तकनीक किसानों को अनावश्यक कीटनाशकों के इस्तेमाल, समय और आर्थिक नुकसान से बचाने में मदद करेगी. पत्तागोभी पर सफल परीक्षण के बाद अब टमाटर, आलू, शिमला मिर्च और अन्य फसलों को भी इसमें शामिल किया जा रहा है. इस शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली है.