ज्वैलरी कारोबार को मिलेगी नई उड़ान जयपुर सिल्वर शो में 10 हजार से ज्यादा B2B बायर्स और विजिटर्स होंगे शामिल

Jaipur Silver Show: पुर में एक बार फिर जयपुर सिल्वर शो का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जो जेम्स एंड ज्वैलरी उद्योग के लिए बड़ा मंच साबित होगा. इस बार आयोजन में 10 हजार से अधिक B2B बायर्स और विजिटर्स के शामिल होने की उम्मीद है. देश-विदेश के व्यापारी, डिजाइनर, निर्माता और निर्यातक एक ही मंच पर नवीनतम सिल्वर ज्वैलरी डिजाइनों और व्यापारिक अवसरों का आदान-प्रदान करेंगे. यह शो जयपुर की वैश्विक ज्वैलरी पहचान को और मजबूत करेगा तथा स्थानीय उद्योग, निर्यात और व्यापार को नई गति देगा. आयोजन से ज्वैलरी कारोबार में निवेश और नए व्यावसायिक संबंधों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है.

ज्वैलरी कारोबार को मिलेगी नई उड़ान जयपुर सिल्वर शो में 10 हजार से ज्यादा B2B बायर्स और विजिटर्स होंगे शामिल