सोयाबीन-मक्का की फसल पर इल्लियों का हमला उमस भरे मौसम में किसान ऐसे करें बचाव
कृषि सलाहकार सुनील पटेल के अनुसार, इस समय सोयाबीन की फसल में स्टेम फ्लाई का प्रकोप देखा जा रहा है. यह कीट पौधे के तने के अंदर सुरंग बना देता है, जिससे पौधे में पानी और पोषक तत्वों का प्रवाह बाधित हो जाता है. इसके कारण पौधा पीला पड़ने लगता है और उसकी ग्रोथ रुक जाती है.