धान में कब और कितनी डालें यूरिया डीएपी पोटाश और जिंक एक्सपर्ट ने बताया खाद प्रबंधन का पूरा फॉर्मूला

सीधी के प्रगतिशील किसान चंद्रभूषण पांडेय ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि धान की नर्सरी में पहली बार यूरिया बुवाई के 10 से 12 दिन बाद डालनी चाहिए. इस समय पौधों में 2 से 3 पत्तियां निकल आती हैं और उन्हें नाइट्रोजन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. एक एकड़ रोपाई के लिए तैयार 400 वर्ग मीटर नर्सरी में 2 से 3 किलो यूरिया पर्याप्त होता है. यदि पौधों में पीलापन दिखाई दे या जिंक की कमी के लक्षण हों तो जिंक सल्फेट का हल्का छिड़काव किया जा सकता है.

धान में कब और कितनी डालें यूरिया डीएपी पोटाश और जिंक एक्सपर्ट ने बताया खाद प्रबंधन का पूरा फॉर्मूला