खरपतवार की दवा डालने में न करें ये गलती! एक चूक से फसल को हो सकता है भारी नुकसान
खरपतवार की दवा डालने में न करें ये गलती! एक चूक से फसल को हो सकता है भारी नुकसान
खरगोन के कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजीव सिंह बताते हैं कि किसान अक्सर प्रति एकड़ 500 एमएल दवा को 80 से 100 लीटर पानी में मिलाकर छिड़क देते हैं, जबकि यह तरीका गलत है. चारा मार दवा के लिए पानी की सही मात्रा बहुत जरूरी होती है. अगर दवा कम पानी में घोली जाएगी तो उसका घोल ज्यादा तेज हो जाएगा. ऐसे में दवा चारे के साथ फसल पर भी असर डाल सकती है. सही तरीका यह है कि प्रति एकड़ 500 एमएल दवा को करीब 200 लीटर पानी में मिलाकर ही छिड़काव किया जाना चाहिए.