Video: बिहार का डॉक्टर मेकर किसान! इंजीनियरिंग छोड़ खेती को चुना जानिए कैसे बने खुद के मालिक

Bihar farmer success story: जहां आज के समय में युवा खेती-किसानी से दूर भागकर शहरों का रुख कर रहे हैं. वहीं बिहार के पूर्वी चंपारण (हरसिद्धि प्रखंड, पन्नापुर गांव) के 70 वर्षीय श्रेष्ठ नारायण सिंह प्रेरणा की मिसाल बने हुए हैं. इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने और सरकारी नौकरी के कई अवसर मिलने के बावजूद उन्होंने नौकरी ठुकराकर कृषि को ही अपना जीवन चुना. आज वे सब्जी (आलू, बैंगन, करैला), लहसुन, अदरक, हल्दी और मिर्च की बड़े पैमाने पर आधुनिक खेती कर रहे हैं. इसी खेती के दम पर उन्होंने अपनी 5 बेटियों की शादी की और बेटे को डॉक्टर बनाया। 70 वर्ष की उम्र में भी रोजाना सुबह 4 बजे खेत पहुंचने वाले श्रेष्ठ नारायण सिंह मानते हैं कि सही जानकारी और लगन हो तो खेती किसी भी नौकरी से बेहतर है. युवा किसानों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों की जगह मवेशी (जैविक) खाद का अधिक उपयोग करें, जिससे जमीन की उर्वरता और स्वास्थ्य दोनों बेहतर रहते हैं.

Video: बिहार का डॉक्टर मेकर किसान! इंजीनियरिंग छोड़ खेती को चुना जानिए कैसे बने खुद के मालिक