घंटों का काम अब 5 मिनट में पूरा तेलंगाना में ड्रोन ने बदली किसानों की जिंदगी
घंटों का काम अब 5 मिनट में पूरा तेलंगाना में ड्रोन ने बदली किसानों की जिंदगी
Telangana Farming Drone Technology: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में कृषि क्षेत्र में तकनीक की नई क्रांति देखने को मिल रही है. यहां किसान अब पारंपरिक तरीकों को छोड़कर ड्रोन तकनीक का उपयोग कर रहे हैं. फसलों पर कीटनाशक और नैनो-यूरिया के छिड़काव के लिए भारी टैंकों की जगह अब उड़ते हुए ड्रोन इस्तेमाल किए जा रहे हैं. यह तकनीक न केवल समय की बचत कर रही है बल्कि लागत को भी 20% से 40% तक कम कर रही है. एक एकड़ खेत में जहां पहले घंटों लगते थे, अब वही काम 5 से 10 मिनट में पूरा हो रहा है। पानी की बचत और स्वास्थ्य सुरक्षा भी इसका बड़ा लाभ है.