Video: न सिंचाई न देखभाल! एक बार लगाएं 25 साल तक कमाएं किसानों को मालामाल कर देगी इसकी खेती

Dragon Fruit Farming: बिहार के किसानों के लिए ड्रैगन फ्रूट (कमलम) की खेती वरदान साबित हो रही है. कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर के वैज्ञानिक डॉ.अभिषेक प्रताप सिंह के अनुसार बिहार की रेतीली-दोमट मिट्टी इस फल के लिए बेहद उपयुक्त है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे एक बार लगाकर अगले 25 वर्षों तक भरपूर पैदावार ली जा सकती है. कैक्टस प्रजाति का पौधा होने के कारण इसे न तो अधिक सिंचाई की जरूरत होती है और न ही बहुत ज्यादा देखभाल की. रोपण के करीब 14 महीने बाद ही उत्पादन शुरू हो जाता है. शुरुआती दौर में प्रति पौधा 2-3 किलो और परिपक्व होने पर 7 किलो तक फल मिलता है. बाजार में इसकी भारी मांग है. यह 250 से 600 रुपये प्रति किलो तक बिकता है.

Video: न सिंचाई न देखभाल! एक बार लगाएं 25 साल तक कमाएं किसानों को मालामाल कर देगी इसकी खेती