रेतीली जमीन पर मेडजूल का कमाल बाड़मेर की खजूर बनी देश-विदेश की पहली पसंद

Medjool Dates Farming: राजस्थान का सरहदी जिला बाड़मेर अब सिर्फ बाजरा, ग्वार और जीरे की खेती के लिए ही नहीं, बल्कि प्रीमियम खजूर उत्पादन के लिए भी नई पहचान बना रहा है. जिले में बरही, खुनेजी और मेडजूल जैसी उच्च गुणवत्ता वाली खजूर की खेती तेजी से बढ़ रही है. कम पानी में बेहतर उत्पादन और शानदार बाजार भाव के कारण किसान इस बागवानी की ओर आकर्षित हो रहे हैं. ताजी खजूर 70-100 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है, जबकि मेडजूल खजूर की मांग विदेशों तक है. करीब 63 हेक्टेयर में हो रही खेती से बाड़मेर में सालाना लगभग 30 करोड़ रुपये का कारोबार हो रहा है.

रेतीली जमीन पर मेडजूल का कमाल बाड़मेर की खजूर बनी देश-विदेश की पहली पसंद