शहर की भागदौड़ से चाहिए सुकून जमशेदपुर के पास छिपा है प्रकृति का खूबसूरत ठिकाना

जमशेदपुर के पास स्थित पोटका का पाना सिली क्षेत्र वीकेंड पर परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए शानदार जगह बनता जा रहा है. शहर की भीड़-भाड़ से दूर यह स्थान अपनी हरियाली, शांत वातावरण, तालाब और पहाड़ियों की खूबसूरती के लिए जाना जाता है. यहां तक पहुंचने का रास्ता भी प्राकृतिक नजारों से भरपूर है, जो सफर को यादगार बना देता है. पिकनिक, फोटोग्राफी और सुकून के कुछ पल बिताने के लिए यह बेहतरीन डेस्टिनेशन माना जाता है. खासकर मानसून और सर्दियों में इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है. एक दिन की छुट्टी में यहां 4-5 घंटे आराम से बिताकर तरोताजा महसूस किया जा सकता है.

शहर की भागदौड़ से चाहिए सुकून जमशेदपुर के पास छिपा है प्रकृति का खूबसूरत ठिकाना