मल्लिका आम आईएआरआई नई दिल्ली की हाइब्रिड किस्म गाजीपुर के लोगों को खूब भा रहा खाने के बाद नहीं भूलेंगे स्वाद
मल्लिका आम आईएआरआई नई दिल्ली की हाइब्रिड किस्म गाजीपुर के लोगों को खूब भा रहा खाने के बाद नहीं भूलेंगे स्वाद
मल्लिका आम भारत में विकसित एक संकर (हाइब्रिड) किस्म है, जिसे दशहरी और नीलम आम के संकरण से तैयार किया गया। इसका उद्देश्य ऐसी किस्म विकसित करना था, जिसमें अधिक मिठास, बेहतर गुणवत्ता, कम रेशे और अच्छी शेल्फ लाइफ हो. कृषि अनुसंधानों के अनुसार मल्लिका आम में घुलनशील ठोस पदार्थ (TSS) लगभग 20–24° ब्रिक्स तक पहुंच सकते हैं, जो इसकी अधिक मिठास का संकेत है. इसका गूदा गहरे नारंगी रंग का, लगभग बिना रेशे वाला और बेहद मुलायम होता है.