40 झुग्गियों को हटाकर मुंबई में बनेगा एक और ब्रिज वर्सोवा से बांद्रा तक सरपट दौड़ेगी कार 15 मिनट में पूरा होगा डेढ़ घंटे का सफर
Versova–Bandra Sea Link : वर्सोवा से बांद्रा तक लगने वाले भयंकर जाम से जल्द ही छुटकारा मिल सकता है. इन दोनों इलाकों में अभी आने-जाने में करीब डेढ़ से 2 घंटे का समय लग जाता है, जबकि प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद यह दूरी महज 15 से 20 मिनट में पूरी की जा सकेगी. साथ ही इस क्षेत्र में रियल एस्टेट को भी बढ़ावा मिलेगा.