Skin Care Remedies: सरसों का उबटन दादी-नानी का देसी नुस्खा जिसके आगे महंगे लोशन भी फेल मिलेगा नेचुरल ग्लो
Skin Care Remedies: सरसों का उबटन दादी-नानी का देसी नुस्खा जिसके आगे महंगे लोशन भी फेल मिलेगा नेचुरल ग्लो
Home remedies for skin care: आज के दौर में महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स के बीच दादी-नानी का एक देसी नुस्खा फिर से चर्चा में है. बलिया के वरिष्ठ नागरिक आसिफ जैदी बताते है कि पुराने समय में सरसों के उबटन को प्राकृतिक लोशन की तरह इस्तेमाल किया जाता था. सरसों के दानों को हल्का भूनकर उसमें हल्दी मिलाकर पीसा जाता है और थोड़ा सरसों का तेल मिलाकर शरीर पर लगाया जाता है. सूखने पर यह डेड स्किन हटाकर त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है. सरसों के बीज में विटामिन ई, के और डी के साथ एंटी-बैक्टीरियल व एंटी-फंगल गुण पाए जाते है. नियमित उपयोग से त्वचा स्वस्थ, ग्लोइंग और रूखापन दूर रहता है. ठंड के मौसम में यह उबटन त्वचा के लिए रामबाण माना जाता है.