बरसात में बकरियां हो रही बीमार एक्सपर्ट ने बताए पेट के कीड़ों से बचाव के आसान उपाय

बरसात के मौसम में बकरियों में पेट के कीड़ों का खतरा काफी बढ़ जाता है, जिससे एनीमिया, डायरिया और बॉटल जॉ जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. बोकारो के पशु चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार के अनुसार, जलजमाव, गीली घास और गंदगी के कारण परजीवी तेजी से फैलते हैं. इसलिए बकरियों को हमेशा सूखी और साफ जगह पर रखें, बाड़े में पानी जमा न होने दें और समय-समय पर डी-वॉर्मिंग कराएं. साथ ही ताजा पानी, संतुलित आहार और हरे चारे के साथ सूखा चारा भी खिलाएं. नियमित देखभाल से संक्रमण और आर्थिक नुकसान से बचा जा सकता है.

बरसात में बकरियां हो रही बीमार एक्सपर्ट ने बताए पेट के कीड़ों से बचाव के आसान उपाय