चखा है बिलासपुरी चना चटपटी चटनी देखें 10 मिनट वाली रेसिपी मेहमान भी पूछेंगे सीक्रेट
चखा है बिलासपुरी चना चटपटी चटनी देखें 10 मिनट वाली रेसिपी मेहमान भी पूछेंगे सीक्रेट
Bilaaspuri chana chatpati chutney recipe : छत्तीसगढ़ की देसी रसोई में चना चटपटी एक खास और झटपट बनने वाला पारंपरिक व्यंजन है, जिसे गांवों में खेतों के बीच ही बनाया जाता है. इसे बनाने के लिए हरे बटकर मटर, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, जीरा, तेल और नमक का उपयोग किया जाता है. कढ़ाई में तेल गर्म कर जीरा, प्याज-टमाटर और मिर्च भूनें, फिर मटर डालकर नमक मिलाएं और कुछ मिनट भून लें. तैयार चना चटपटी को पलास के पत्ते पर परोसने की परंपरा है, जो स्वाद के साथ संस्कृति का अनोखा अनुभव देती है.