धारापुरम उपचुनाव में TVK का कड़ा इम्तिहान: 5 तरफा दंगल में फंसी सत्यभामा क्या टूटेगा 40 साल का रिकॉर्ड
धारापुरम उपचुनाव में TVK का कड़ा इम्तिहान: 5 तरफा दंगल में फंसी सत्यभामा क्या टूटेगा 40 साल का रिकॉर्ड
Dharapuram Byelections 2026: तमिलनाडु के सियासी मैदान में तिरुपुर जिले की धारापुरम विधानसभा सीट पर हो रहा उपचुनाव सत्ताधारी पार्टी टीवीके के लिए साख की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा बन गया है. पांच तरफा कांटेदार टक्कर, पाला बदल चुके पुराने धुरंधर और विपक्षी हमलों के बीच यह जंग बेहद दिलचस्प मोड़ पर आ चुकी है. टीवीके ने यहां से अपनी नई सिपहसालार पी. सत्यभामा को मैदान में उतारा है, जिन्होंने 2026 के आम चुनाव में एआईएडीएमके के टिकट पर डीएमके को 16,727 वोटों से मात दी थी.