अंकुरित और हरे धब्बे वाले आलू में पाया जाता है सोलेनिन नामक विषैला तत्व खाने से पहले बरतें सावधानी
अंकुरित और हरे धब्बे वाले आलू में पाया जाता है सोलेनिन नामक विषैला तत्व खाने से पहले बरतें सावधानी
Health Care Tips: आलू, प्याज और लहसुन जैसी कंद वाली फसलें, यदि खुदाई के बाद ठीक से संग्रहित न की जाएं, तो उनमें अंकुरण हो सकता है. लहसुन और प्याज में अंकुरण से बचने के लिए उन्हें नमी वाले स्थानों से दूर रखना चाहिए. इसी तरह, आलू भी नमी के संपर्क में आते ही अंकुरित होने लगता है. इन्हें हवादार जगह पर रखना सबसे अच्छा होता है. इनकी खुदाई के बाद सही भंडारण न होने पर ये खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए समस्या बन सकते हैं. नमी के संपर्क में आने पर आलू में अंकुरण के साथ हरे धब्बे भी पड़ सकते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, आलू के हरे हिस्से में सोलेनिन नामक विषैला तत्व बढ़ सकता है