उड़द की खेती से चाहिए बंपर उत्पादन तो खेती से पहले इन बातों का रखें ध्यान यकीन मानिए लहलहा उठेगी फसल
जब उड़द की फसल 25 से 30 दिन की हो जाती है तब एक, दो पौधों को उखाड़ करके किसान जरूर देखें. अगर सफेद रंग की गांठे है और वह गांठे पर्याप्त मात्रा में है तो किसानों को इसमें ज्यादा कुछ करने की आवश्यकता नहीं होती है. लेकिन अगर वह गांठे अपर्याप्त है तो किसानों को उसमें नैनो डीएपी जिसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस इसका प्रयोग कर सकते हैं.