सोलर पंप ने किसानों की मुश्किलों को किया आसान 1 दिन में 10 बीघा तक हो जाती है मुफ्त सिंचाई
बहराइच के एक किसान ने सरकारी सब्सिडी से सोलर पंप लगवाकर सिंचाई का खर्च लगभग खत्म कर दिया. अब वह बिना बिजली और डीजल के प्रतिदिन 10 बीघा तक खेत की सिंचाई कर रहे हैं. जानिए सोलर पंप की लागत, मिलने वाली सब्सिडी और इसके फायदे.