कम पानी नाममात्र की लागत जानिए उस चमत्कारी फसल के बारे में जो इस मानसून बदलेगी किसानों की तकदीर!
पानी की कमी और बदलते मौसम के बीच कृषि विशेषज्ञ किसानों को धान की बजाय बाजरा, ज्वार, रागी और मक्का जैसे मोटे अनाजों की खेती करने की सलाह दे रहे हैं. ये फसलें कम पानी और कम लागत में तैयार होती हैं, बाजार में इनकी मांग लगातार बढ़ रही है और किसानों को बेहतर मुनाफा भी दिला सकती हैं.