बाजरे से कमाना है ज्यादा मुनाफा बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम बंपर मिलेगी पैदावार

Pearl Millet Cultivation Tips: राजस्थान में मानसून की शुरुआत के साथ ही बाजरे की बुवाई का समय आ गया है. कृषि अधिकारी कैलाश चंद्र शर्मा ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की सलाह दी है. उन्होंने बताया कि बाजरे की बुवाई मध्य जून से जुलाई के तीसरे सप्ताह तक करना सबसे उपयुक्त रहता है. उन्नत किस्मों के बीजों का चयन, बीज उपचार और उचित दूरी पर बुवाई करने से उत्पादन बढ़ाया जा सकता है. किसानों को आरएचबी श्रृंखला की उन्नत किस्मों का उपयोग करने की सलाह दी गई है. सही कृषि प्रबंधन अपनाकर किसान बेहतर पैदावार और अधिक आय प्राप्त कर सकते हैं.

बाजरे से कमाना है ज्यादा मुनाफा बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम बंपर मिलेगी पैदावार