लेमनग्रास की खेती से बदल सकती है किसानों की किस्मत एक बार लगाएं कई सालों तक होगा मुनाफा
लेमनग्रास की खेती से बदल सकती है किसानों की किस्मत एक बार लगाएं कई सालों तक होगा मुनाफा
कृषि सलाहकार नरेंद्र पटेल बताते हैं कि लेमनग्रास की खेती उन किसानों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है, जो कम पानी और कम खर्च में अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं. जो किसान एक बार इसे सही तरीके से लगा लेता है, उसे कई साल तक अच्छी आमदनी मिलती रहती है.अगर खेती की बात करें तो लेमनग्रास के लिए ज्यादा खास जमीन की जरूरत नहीं होती है. इसे रेतीली, दोमट या हल्की बंजर जमीन में भी उगाया जा सकता है