मुंगेर में 110 रुपये में मिलेगी खेत की कुंडली मिट्टी जांच से घटेगी खाद की लागत बढ़ेगी आमदनी 8 दिन में मिलेगा सॉयल हेल्थ कार्ड
मुंगेर में 110 रुपये में मिलेगी खेत की कुंडली मिट्टी जांच से घटेगी खाद की लागत बढ़ेगी आमदनी 8 दिन में मिलेगा सॉयल हेल्थ कार्ड
Munger Agriculture News: खेती की बढ़ती लागत किसानों के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है. खासकर उर्वरकों और खाद की बढ़ती कीमतों का सीधा असर किसानों की आमदनी पर पड़ रहा है. ऐसे में कृषि वैज्ञानिक किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने और जरूरत के अनुसार ही खाद का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे है. कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), मुंगेर के विशेषज्ञों का कहना है कि मिट्टी की जांच कराकर किसान अपनी खेती की लागत कम कर सकते हैं और उत्पादन भी बढ़ा सकते है.