अचानक सूख रही हैं बैंगन की कोपले तो समझें खतरे की घंटी जानिए खेत में छिपा कौन सा अदृश्य दुश्मन बर्बाद कर रहा है फसल
Brinjal Pest Control Tips: बरसात में नमी के कारण बैंगन की फसल में तना और फल छेदक कीट का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे पौधे की ऊपरी कोपले मुरझाने लगती हैं. बचाव के लिए प्रभावित शाखाओं को काटकर नष्ट करें और खेत में फेरोमोन ट्रैप लगाएं. जैविक रोकथाम के लिए नीम के तेल और अधिक प्रकोप होने पर शाम के समय इमामेक्टिन बेंजोएट कीटनाशक का छिड़काव करें.