अरहर और मक्के की फसल में खरपतवार से हैं परेशान तो फौरन अपनाएं ये आसान उपाय तभी बचेगी पूरी फसल
खरीफ सीजन में अरहर और मक्के की फसल में बारिश के बाद खरपतवार तेजी से बढ़ते हैं. वहीं मक्का में फॉल आर्मीवर्म और अरहर में फली छेदक का प्रकोप फसल को नुकसान पहुंचा सकता है. कृषि विशेषज्ञ के अनुसार शुरुआती अवस्था में खरपतवार नियंत्रण और नियमित निगरानी बेहद जरूरी है. समय रहते कीटों की पहचान और उचित नियंत्रण उपाय अपनाकर किसान फसल का नुकसान और अनावश्यक दवा का खर्च कम कर सकते हैं.