Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 11 August 2026: मंगलवार व्रत के साथ आज सावन शिवरात्रि और दूसरा मंगला गौरी व्रत भी शुभ योग करें पूजन पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त दिशाशूल राहुकाल चौघड़िया

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 11 August 2026: आज सावन शिवरात्रि के साथ दूसरा मंगला गौरी व्रत भी है. सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, रात 01:53 बजे तक है. इसके बाद अमावस्या लग जाएगी. इस दिन सावन महीने की शिवरात्रि है. भगवान भोलेनाथ की पूजा करना विशेष फलदाई होगा. मंगलवार को विधि-विधान से महादेव की आराधना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. मंगलवार को हर्षण योग नहीं रहेगा, बल्कि शाम 6:51 बजे तक सिद्धि योग रहेगा. इसके बाद व्यतिपात योग लगेगा. इस दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:06 से 12:57 तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. अमृत काल सुबह 7:58 से 9:25 बजे तक रहेगा. पंचांग से जानें मंगलवार 11 अगस्त का शुभ व अशुभ मुहूर्त और योग के बारे में.

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 11 August 2026: मंगलवार व्रत के साथ आज सावन शिवरात्रि और दूसरा मंगला गौरी व्रत भी शुभ योग करें पूजन पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त दिशाशूल राहुकाल चौघड़िया