सीमित संसाधन भी नहीं रोक सके राह बैंक से लोन लेकर पिता ने बनाया डॉक्टर जानिए डॉअभय झा के संघर्ष की कहानी
Purnia Doctor Abhay Kumar Jha: पूर्णिया के डेंटिस्ट डॉ. अभय कुमार झा ने अपने डॉक्टर बनने की कहानी साझा की है. उनके शिक्षक पिता की इच्छा थी कि तीनों बेटे डॉक्टर बनें, लेकिन दो डॉक्टर और एक प्रोफेसर बने. परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद, पिता ने बैंक से कर्ज लेकर बेटों को डॉक्टर बनाया.