50 रुपये का यह कार्ड बचाएगा गन्ने की पूरी फसल कीटनाशक पर भी नहीं करना होगा हजारों खर्च
गन्ने की फसल में टॉप बोरर, स्टॉक बोरर और अन्य वेधक कीटों से बचाव के लिए ट्राइकोकार्ड एक प्रभावी जैविक उपाय है. उत्तर प्रदेश गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर के अनुसार जुलाई से अक्टूबर तक इसका प्रयोग सबसे उपयुक्त रहता है. मात्र 50 रुपये प्रति एकड़ की लागत वाला यह उपाय रासायनिक कीटनाशकों की जरूरत कम करता है और पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है.