Aaj Ka Mausam: उखड़ेंगे पेड़ ठप होगी बिजली! 16 राज्यों में तबाही मचाएगा मौसम IMD ने जारी किया 90 KM आंधी का अलर्ट
Aaj Ka Mausam: उखड़ेंगे पेड़ ठप होगी बिजली! 16 राज्यों में तबाही मचाएगा मौसम IMD ने जारी किया 90 KM आंधी का अलर्ट
Aaj Ka Mausam Live: 29 जुलाई को देश के कई राज्यों में मौसम बेहद खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवा चल सकती है, जिससे पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और जलभराव जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और पूर्वोत्तर में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है. लोगों को मौसम विभाग की सलाह का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है.