Paddy Khaira Disease: धान की पत्तियां पड़ रही हैं पीली तो यहां जानिए खैरा रोग की पहचान और इलाज
धान की रोपाई के बाद किसानों को खैरा रोग से सतर्क रहने की जरूरत है. कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यह रोग मुख्य रूप से जिंक की कमी के कारण होता है, जिससे पत्तियां पीली और बाद में कत्थई होकर सूखने लगती हैं. समय पर जिंक सल्फेट और यूरिया का घोल बनाकर छिड़काव करने से इस रोग पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है.