वैष्णवी खत्म हो चुकी है 30 मिनट तक होता रहा झगड़ा फिर सनकी आशिक ने मंगेतर को फोन कर दी मर्डर की खबर
इंदिरानगर पुलिस ने जांच हाथ में लेते ही आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें रवाना कर दी. हालांकि, घटना वाली जगह से करीब 2 किलोमीटर दूर ही उन्हें साहिल का शव भी पेड़ से लटका हुआ मिल गया. पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है. हालांकि शुरुआती जांच में एकतरफा प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है.