Hair Care Tips: कम उम्र में बाल हो रहे हैं सफेद डॉक्टर ने बताए विटामिन की कमी के बड़े संकेत
अगर कम उम्र में आपके बाल सफेद होने लगे हैं, तो इसकी वजह सिर्फ तनाव या खराब लाइफस्टाइल नहीं हो सकती. आयुष विशेषज्ञ के अनुसार विटामिन B12, विटामिन D, आयरन, जिंक, कॉपर और फोलिक एसिड की कमी भी समय से पहले बाल सफेद होने का कारण बन सकती है. सही खानपान और पोषण पर ध्यान देकर इस समस्या के जोखिम को कम किया जा सकता है.