एक रुपये में उद्यान विभाग की हाईटेक नर्सरी में तैयार कराएं शिमला व हरी मिर्च की पौध बंपर होगा पैदावार
फिरोजाबाद जिला उद्यान अधिकारी सीपी अवस्थी ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए कहा कि दबरई पर उद्यान विभाग द्वारा एक हाईटेक नर्सरी को तैयार कराया गया है. इस नर्सरी में हर प्रकार की पौध को तैयार किया जा सकता है. अभी किसान भाई मिर्च की पौध को तैय़ार कर रहे हैं. विभाग की नर्सरी में भी पौध को तैयार किया जा रहा है. जिसमें शिमला और हरी मिर्च को तैयार किया जा रहा है. जो भी किसान भाई शिमला और हरी मिर्च की पौध को तैयार कराना चाहते हैं वो बीज लाकर पौध डलवा सकते हैं.