कम बारिश में किसानों के लिए वरदान है मूंग की खेती 70 दिन में तैयार हो जाता फसल लाखों रुपये तक मुनाफ
किसान वीरखाम गांव के शिवेंद्र सिंह ने लोकल 18 से कहा कि खरीफ सीजन में किसानों के लिए मूंग की खेती किसी वरदान से कम नहीं है. यह फसल महज 65 से 70 दिनों में तैयार हो जाती है. इसके लिए अधिक सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ती. खेत में जलभराव मूंग के लिए सबसे बड़ा नुकसान है, इसलिए पानी की निकासी की उचित व्यवस्था होना जरूरी है.