गरीबों की गाय कहलाता है ये जानवर कम खर्च में लाखों की कमाई सरकार भी दे रही मदद
पशु पॉलीक्लिनिक में पदस्थ वेटरनरी डॉक्टर पंकज पुसाम ने बताया कि इस योजना में किसानों को एक यूनिट में 10 उन्नत और स्थानीय नस्ल की बकरियां और 1 बकरा शामिल है. इसमें स्कीम में जमुनापारी, बरबरी और सिरोही जैसी नस्लें शामिल है. इस योजना में एक बकरी इकाई में कुल लागत 77 हजार 456 रुपए तय की गई है.