कम लागत में लाखों की कमाई नींबू की खेती से बदल सकती है किसानों की किस्मत जानें पूरी तकनीक
छतरपुर नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ उद्यानिकी एक्सपर्ट डॉक्टर कमलेश अहिरवार बताते हैं कि आप अगर खेत में प्लांट्स लगाना चाहते हैं.आपको एक्सपर्ट की सलाह के साथ ही पौधे लगाना चाहिए. बात नींबू की करें तो बारिश मौसम में छतरपुर जिले में नींबू की खेती आसानी से की जा सकती है. इसकी बागवानी सूखे क्षेत्रों में भी आसानी से की जा सकती है.