धान 25 दिन से बड़ा है तो गलती से भी न छिड़कें ये दवा फसल हो सकती है खराब उपज में आएगी भारी गिरावट
Tips for caring for the paddy crop: धान की फसल में रोपाई के 25 दिन बाद बिस्पायरीबैक-सोडियम दवा छिड़कने से बचें. इससे पौधों की बढ़त रुकती है और पत्तियां पीली पड़ जाती हैं. देर होने पर रासायनिक दवा के बजाय हाथ से निराई करें या कोनो वीडर चलाएं. जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट की सलाह से सही खरपतवारनाशक चुनें. खरपतवार हटाने के बाद फसल को यूरिया और जिंक देकर मजबूत बनाएं.