मानसून सत्र: एजेंडे में 4 बिल लेकिन नजर महिला आरक्षण परिसीमन और FCRA पर संसद में अब अंतिम दांव
Parliament Monsoon Session: कांग्रेस और बीजेपी ने लोकसभा-राज्यसभा के अपने सदस्यों को व्हिप जारी कर कहा है कि वे इस सप्ताह के दौरान संसद में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा को देखते हुए सदन में मौजूद रहें तथा पार्टी के रुख का समर्थन करें. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने विपक्ष के अपने सहयोगी दलों से भी कहा है कि वे भी अपने सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए कहें.