मानसून में किसान करें सहजन की खेती मुनाफे का सौदा हर साल होगी लाखों में कमाई
कृषि सलाहकार नरेंद्र पटेल बताते हैं कि सुरजना एक औषधीय पौधा है, जिसकी फलियों के साथ-साथ पत्तियों की भी बाजार में भारी मांग रहती है. इसकी पत्तियों से पाउडर बनाकर भी बेचा जाता है, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय होती है. सहजन के पौधे बीज बोने के 6 से 8 महीने के अंदर ही फलियां देना शुरू कर देते हैं. एक पेड़ से साल में करीब 200 से 400 फलियां मिल सकती हैं.