बीएससी एग्रीकल्चर कर चुनी खेती तीन एकड़ में लगाया गन्ना लागत आई 60 हजार कमाई हुई ढाई लाख
Sugarcane cultivation in Gonda: हरिओम मिश्रा के अनुसार वे फिलहाल लगभग 3 एकड़ में गन्ने की खेती कर रहे है. उन्होंने बताया कि इस समय वे 14201 वैरायटी के गन्ने की खेती कर रहे है. 3 एकड़ में गन्ने की खेती पर लगभग 60 हजार रुपये की लागत आती है. हरिओम बताते है कि 3 एकड़ में गन्ने की खेती से लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये की आमदनी हो जाती है.